रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में एक गांव में 17 साल की नाबालिग की हत्या के मामले में एसपी अमित कुमार ने एसआईटी बना दी है। एसपी शुक्रवार शाम अचानक सरवन थाने पर पहुंचे। नाबालिग की हत्या केस में अब तक हुई जांच की जानकारी ली। एसआईटी को पूरे घटनाक्रम की जांच जल्द कर रिपोर्ट देने को कहा है। एसपी ने मृतका के परिजनों से भी मुलाकात की। एसपी ने एसआईटी के अधिकारियों को साक्ष्य आधारित, त्वरित जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों को कहा कि विवेचना में तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक तरीकों का अधिकतम उपयोग किया जाए। प्रकरण से संबंधित प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच करे। इस दौरान सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, इंचार्ज थाना प्रभारी सरवन एसआई गेंदालाल भूरिया, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया, सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश आदि मौजूद रहे। मृतका के परिजन से मिले एसपी ने मृतका के परिजनों एवं अन्य फरियादियों से भी थाना परिसर में मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। शादी में गई थी युवती गांव में ही अपने रिश्तेदार के यहां बुधवार रात 10 बजे शादी में गई थी। लेकिन अगले दिन गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे युवती के घर से करीब 200 फीट दूरी पर उसका शव मिला था। गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था। जिस पर गठान लगी थी। मृतका के पिता ने बताया था कि छोटी बेटी भी बड़ी बेटी के साथ गई थी। पिता ने गांव के कुछ लड़कों पर शक जताया था। उसी आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। जिन आरोपियों पर केस दर्ज किया था वह भी सभी नाबालिग बताए जा रहे है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आना बाकी है।
Source link