इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में फंदे पर लटका मिला युवक: पिता ने सुबह देखा बेटे का शव; पारिवारिक विवाद से सुसाइड की आशंका – Jhabua News

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में फंदे पर लटका मिला युवक:  पिता ने सुबह देखा बेटे का शव; पारिवारिक विवाद से सुसाइड की आशंका – Jhabua News




झाबुआ के कॉलेज मार्ग स्थित गायत्री मंदिर के पास श्रीजी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आज रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान परीक्षित पंवार उर्फ विक्की (37) के रुप में हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता विनोद पंवार सुबह दुकान पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे को फंदे पर लटका देखा। यह देखकर वे स्तब्ध रह गए और उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पारिवारिक विवाद के चलते किया सुसाइड मृतक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निवासी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते रविवार रात दुकान के अंदर यह आत्मघाती कदम उठाया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास कर रही है।



Source link