एमपी में प्रशासनिक फेरबदल: सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को मुख्यमंत्री ने हटाया – Bhopal News

एमपी में प्रशासनिक फेरबदल:  सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को मुख्यमंत्री ने हटाया – Bhopal News




प्रदेश में रविवार को प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी और गुना एसपी अंकित सोनी को हटाने के निर्देश दिए। सीधी जिले के आकस्मिक भ्रमण में आम जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर की गई शिकायतों एवं जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की क्रिया कलापों पर विस्तार से समीक्षा एवं फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पीएस धनवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।
इसी तरह गुना जिले में वहां तलाशी में मिले नकद राशि के हेरफेर के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित न मानते हुए तत्काल प्रभाव से गुना जिला पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को भी हटाने के निर्देश दिए हैं।



Source link