तालिबानी हमलों से मोहसिन नकवी की कांपी रूह, बंद दरवाजों के भीतर होगा पीएसएल

तालिबानी हमलों से मोहसिन नकवी की कांपी रूह, बंद दरवाजों के भीतर होगा पीएसएल


होमखेलक्रिकेट

तालिबानी हमलों से मोहसिन नकवी की कांपी रूह, बंद दरवाजों के भीतर होगा पीएसएल

Last Updated:

PSL 2026 News: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के शुरुआती मैच खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने घोषणा की कि इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टूर्नामेंट अपने तय समय यानी 26 मार्च से शुरू होगा, लेकिन स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी. मुकाबले सिर्फ दो शहरों (कराची और लाहौर) में खेले जाएंगे.

Zoom

पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर बड़ा फैसला.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है कि आगामी पाकिस्तान सुपर लीग बंद दरवाजों के भीतर खेली जाएगी यानी मैदान पर दर्शकों की एंट्री नहीं होगी. पीसीबी ने रविवार को कहा कि ईरान-अमेरिका -इस्राइल युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पीएसएल का पहला चरण दर्शकों के बिना होगा. पीसीबी ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के लगातार हमलों के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते यह निर्णय लिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि पीएसएल का यह सत्र सिर्फ दो ही शहरों में खेला जाएगा. मुकाबले कराची और लाहौर में होंगे. पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है.

मोहसिन नकवी ने कहा, ‘पीएसएल इंटरनेशनल ब्रांड और हमारा गौरव है. यह लीग 26 मार्च से ही होगी, लेकिन दर्शकों को अनुमति नहीं रहेगी.’ पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने पाकिस्तान में पीएसएल के आयोजन को लेकर किसी तरह की सुरक्षा आशंकाओं को खारिज किया. नकवी ने कहा, ‘क्षेत्र के हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. विदेशी खिलाड़ी आज रात से यहां पहुंच रहे हैं.’

पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर बड़ा फैसला.

फैंस से मांगी माफी
नकवी ने कहा, ‘मैं पेशावर के उन फैंस से माफी मांगता हूं, जिन्हें पहली बार पीएसएल मैच देखने का मौका मिलने वाला था, और मुझे उम्मीद है कि अगली बार उन्हें और अधिक मैच देखने को मिलेंगे.’ दर्शकों की अनुपस्थिति के कारण ‘गेट मनी’ (टिकटों की बिक्री से होने वाली आय) के नुकसान की भरपाई के लिए सभी फ्रेंचाइजी को वित्तीय मुआवजा दिया जाएगा. पीएसएल का एक नया कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा, जिसमें वेन्यू के तौर पर लाहौर और कराची शामिल होंगे. सरकार की ओर से ईंधन की आपूर्ति को सख्ती से नियंत्रित किया जा रहा है. इसके चलते पेशावर, मुल्तान, रावलपिंडी और फैसलाबाद को कार्यक्रम से हटा दिया गया, ताकि ईंधन की खपत कम हो और संसाधनों की बचत हो सके. संसाधनों को बचाने के लिए भव्य उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया गया है.

पीएसल छोड़ आईपीएल में शामिल होने वालों को चेतावनी
मोहसिन नकवी ने उन विदेशी खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी दी है, जो आईपीएल के चक्कर में पीएसएल को बीच में छोड़ रहे हैं. नकवी ने साफ तौर पर इन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी. असल में, ये खिलाड़ी आईपीएल में ‘रिप्लेसमेंट प्लेयर’ के तौर पर चुने जाने के बाद पाकिस्तान जाने के बजाय भारत आ रहे हैं. श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को आईपीएल नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था, जिसके बाद उन्हें पीएसएल में लाहौर कलंदर्स ने अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर लिया है, जिसके बाद उन्होंने पीएसएल से किनारा कर लिया.

जिम्बाब्वे के लंबे कद के तेज गेंदबाज मुजरबानी को पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलना था, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान की जगह कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें चुन लिया और उन्होंने भी आईपीएल को तरजीह दी. नकवी ने कहा, ‘जरा उन खिलाड़ियों को देखिए जो इस साल पीएसएल के लिए आ रहे हैं. हां, दो-तीन खिलाड़ी छोड़कर चले गए हैं, लेकिन हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link