रिंकू सिंह को नंबर-4 पर उतारो, अश्विन ने केकेआर को बताई पते की बात, बदलेगा फिनिशर का रोल?

रिंकू सिंह को नंबर-4 पर उतारो, अश्विन ने केकेआर को बताई पते की बात, बदलेगा फिनिशर का रोल?


होमखेलक्रिकेट

रिंकू सिंह को नंबर-4 पर उतारो, अश्विन ने केकेआर को बताई पते की बात

Last Updated:

Rinku Singh IPL 2026: पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिंकू सिंह को बैटिंग में प्रमोशन देने की बात कही है. अश्विन ने कोलकाता नाइटराइडर्स को सुझाव देते हुए कहा है कि अब रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए और उन्हें नंबर-4 पर भेजना चाहिए. अश्विन ने यह भी बताया कि कैसे वह इस बैटिंग पोजीशन पर आकर टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं.

Zoom

रिंकू सिंह का होगा बैटिंग प्रमोशन?

नई दिल्ली. रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अब रिंकू सिंह को सिर्फ एक ‘फिनिशर’ के रूप में नहीं, बल्कि एक मुख्य बल्लेबाज के तौर पर देखना चाहिए. अश्विन ने सुझाव दिया है कि आईपीएल 2026 में रिंकू को नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए प्रमोट किया जाना चाहिए. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आगामी सीजन में तीसरी चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने के इरादे लेकर खेलेगी. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम को अगर टूर्नामेंट जीतना है तो रिंकू सिंह की बड़ी भूमिका रहने वाली है. रिंकू सिंह एक बल्लेबाज हैं, जो चंद गेंदों में मैच का रुख पलट देते हैं. 2023 में गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच हुआ मुकाबला इस बात का गवाह है, जहां रिंकू ने आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को असंभव दिख रही जीत दिला दी थी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link