T20 World Cup 2026: सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाली टॉप 10 टीमें…अफ्रीका-पाकिस्तान की हालत खराब, इस नई टीम ने सबको चौंकाया

T20 World Cup 2026: सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाली टॉप 10 टीमें…अफ्रीका-पाकिस्तान की हालत खराब, इस नई टीम ने सबको चौंकाया


Most sixes in T20 World Cup 2026 by Team: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. 20 फरवरी यानी आज ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा. ये दोनों टीमें सुपर 8 से बाहर हो चुकी हैं, इसलिए मैच सिर्फ औपचारिकता है. इस एडिशन में जिन छोटी टीमों ने अपने खेल से सभी का दिल जीता है, उनमें इटली, नेपाल, नीदरलैंड के नाम शामिल हैं. भले ही ये टीमें सुपर 8 में एंट्री नहीं कर पाईं, लेकिन जिस तरह से वे बड़ी टीमों के खिलाफ लड़ीं, वह काबिल-ए-तारीफ था. पहले 40 मैचों में छक्कों की भी खूब बारिश हुई है.

पहली बार वर्ल्ड कप खेलने वाली इटली ऐसी टीम है, जिसने छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को पछाड़ दिया है. यहां हमने आपके लिए उन 10 टीमों की लिस्ट दी है, जिन्होंने इस एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाए हैं.

सबसे आगे है भारतीय टीम

इस सीजन अब तक लगे 502 छक्कों में से 40 छक्के भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले से निकले हैं. इनमें से 11 छक्के तो अकेले ईशान किशन ने ही लगाए हैं. इतने ही छक्के पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने मारे हैं. ये दोनों बल्लेबाज सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर एक पर काबिज हैं. छक्के लगाने की लिस्ट में दूसरी टीम इंग्लैंड है, जिसने 36 सिक्स मारे. तीसरी टीम वेस्टइंडीज है, जो अब तक 36 सिक्स मार चुकी है. चौथी टीम का नाम अफगानिस्तान है, जिसने 34 लगाए और नंबर 5 पर इटली है, जिसके नाम 34 सिक्स दर्ज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


इटली ने कई बड़ी टीमों को पछाड़ा

इटली टीम ने सभी को हैरान किया है. उसने छक्कों की बारिश करके फैंस का खूब मनोरंजन किया. इटली के बल्लेबाज अब तक 34 छक्के ठोक चुके हैं. खास बात ये है कि वह न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफ्रीकी टीम से आगे है. इस लिस्ट में पाकिस्तान 9वें पायदान पर है, वो भी तब जब साहिबजादा फरहान ही अकेले 11 सिक्स मार चुके हैं. सबसे आखिर में स्कॉटलैंड है, जिसने 26 सिक्स मारे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-10 टीमें

भारत- 40
इंग्लैंड- 36
वेस्टइंडीज- 36
अफगानिस्तान- 34
इटली- 34
यूएसए- 33
न्यूजीलैंड- 32
साउथ अफ्रीका- 31
पाकिस्तान- 28
स्कॉटलैंड- 26

ये भी पढ़ें: धोनी v/s किशन? 40 मैचों बाद कौन है T20I में बेस्ट, आंकड़े उड़ा रहे फैंस के होश

 



Source link