दिमनी थाना क्षेत्र के बरेठा गांव के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम की महिंद्रा जीप को एक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी चला रहे आरक्षक सुदामा रजक के सिर में चोट आई है। पुलिस टीम ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन में टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चालक संतोष परमार को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरक्षक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रोकने का इशारा किया तो जीप में घुसा दिया ट्रैक्टर दिमनी थाना पुलिस की टीम रविवार सुबह करीब 11 बजे अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई करने गई थी। इसी दौरान पुलिस को बरेठा गांव के पास सामने से एक रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक संतोष परमार (निवासी मृगपुरा) ने ट्रैक्टर से पुलिस वाहन (महिंद्रा जीप) में टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से घायल हुआ आरक्षक ट्रैक्टर की सीधी टक्कर के कारण पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में वाहन चला रहे दिमनी थाने में पदस्थ आरक्षक सुदामा रजक के सिर में चोट लगी। घायल आरक्षक को तत्काल डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद आरक्षक को घर पहुंचा दिया गया है। घेराबंदी कर पकड़ाया आरोपी, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रवाना टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी चालक संतोष परमार को पुलिस टीम ने मशक्कत और घेराबंदी के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसडीओपी बोले- आरक्षक सुरक्षित है, मामला दर्ज कर लिया है घटना को लेकर एसडीओपी मुख्यालय विजय भदौरिया ने बताया कि, “रेत खनन माफिया पर कार्यवाही करने पुलिस टीम गई थी । रेत की ट्रेक्टर ट्रॉली दिखी तो उसे रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रेक्टर चालक ने पुलिस वाहन को ही टक्कर मार दी । मामला दर्ज कर लिया है आरोपी चालक और ट्रेक्टर गिरफ्तार है । आरक्षक सुरक्षित है ।”
Source link