रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब नगर में शोभायात्रा के दौरान हुए गोलीकांड मामले में अब अहम मोड़ आ गया है। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, इस हर्ष फायरिंग की घटना में कैमरा मैन पवन सिंह घायल हो गया था। गोली उसके पैर के अंगूठे में लगी थी, जिसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सामने आए वीडियो में एक युवक फायरिंग करते हुए स्पष्ट नजर आ रहा है। वीडियो मिलने के बाद पुलिस अब उसी आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
हालांकि, पहले इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link