मलवे में दबी महिला का VIDEO आया सामने: इंदौर में मकान गिरने के बाद तीन घंटे तक फंसी रही; रेस्क्यू में रहवासियों ने दिखाई बहादुरी – Indore News

मलवे में दबी महिला का VIDEO आया सामने:  इंदौर में मकान गिरने के बाद तीन घंटे तक फंसी रही; रेस्क्यू में रहवासियों ने दिखाई बहादुरी – Indore News


इंदौर के रानीपुरा के कोष्ठी मोहल्ला में हुए मकान हादसे का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उस समय का है, जब लोग घर के मलवे के नीचे दबे हुए थे। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला का एक पैर मलवे में दबा हुआ है, जबकि दूसरा बाहर है। अंदर का मंजर देखक

.

सोमवार को हुआ था हादसा

बता दें कि रानीपुरा के कोष्ठी मोहल्ला में सोमवार रात करीब सवा 9 बजे तीन मंजिला मकान भरभरा कर चंद सेकेंड में धराशायी हो गया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, नगर निगम सहित स्थानीय रहवासी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे में मकान के अंदर से 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बाकी सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था।

चंद सेकेंड में धराशायी हो गया था तीन मंजिला मकान।

मकान के अंदर रेस्क्यू करने के वीडियो आए सामने

घटना वाली रात के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में कुछ लोग मलवे के अंदर रेस्क्यू कर रहे हैं। यहां एक महिला, जिसके एक पैर पर मलवा गिरा हुआ है और दूसरा पैर बाहर है। इस महिला को निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ी थी। रेस्क्यू करने के लिए जहां नगर निगम की टीम को मलवा हटाने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा था, वहीं डॉक्टरों की टीम को महिला के रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था। इस घटना में महिला के पैर में गंभीर चोट आई थी।

मकान के अंदर का वीडियो आया सामने, मलवे के नीचे दबी दिखी महिला।

मकान के अंदर का वीडियो आया सामने, मलवे के नीचे दबी दिखी महिला।

मकान के अंदर रेस्क्यू करते लोग।

मकान के अंदर रेस्क्यू करते लोग।

रेस्क्यू करने वाले बोले- घबराना मत

वहीं दूसरे वीडियो में रेस्क्यू करने वाले एक दूसरे का नाम ले रहे हैं। घर में फंसे लोगों को बोल रहे हैं कि घबराना मत, आराम से बाहर आओ। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को रेस्क्यू करने वालों ने बाहर निकाला। हालांकि घर गिरने के कारण लाइट बंद हो गई थी। जिसके कारण लोग मोबाइल की लाइट, टॉर्च की लाइट के साथ ही बड़ी लाइट में रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं। उस वक्त बुजुर्ग व्यक्ति के बाहर आने पर सभी के चेहरे पर खुशी थी।

धराशायी मकान से बुजुर्ग को बाहर निकालते लोग।

धराशायी मकान से बुजुर्ग को बाहर निकालते लोग।

एक बच्चे को वापस लाया गया हॉस्पिटल

इधर, अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल नबी अहमद नाम के एक बच्चे को पहले एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को बच्चे की अस्पताल से छुट्टी हो गई थी, लेकिन वापस उसे दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये भी खबर पढ़ें..

इंदौर में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, दो लोगों की मौत

इंदौर में सोमवार रात करीब सवा 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। शहर के रानीपुरा इलाके में 3 मंजिला मकान गिर गया। इसमें एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए। इनमें 3 महीने की बच्ची भी शामिल है। घायलों में से 4 लोगों की हालत गंभीर है। पढ़िए पूरी खबर।

1999 में बेसमेंट-गोडाउन बनाया, शादी-बच्चों के साथ फ्लोर बढ़ाए

इंदौर के रानीपुरा के कोष्ठी मोहल्ले में हुए हादसे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। मकान में बनी एक दुकान के किराएदार ने कुछ दिनों पहले ही उन्हें चेता दिया था, लेकिन मकान मालिक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मकान के कमजोर होने का एहसास परिवारवालों को भी था, लेकिन उन्हें लगा कि बारिश के कारण ऐसा हुआ। पढ़िए पूरी खबर।



Source link