Last Updated:
Bangladesh host New Zealand Series during IPL: आईपीएल के शोर के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट की गूंज. जहां दुनिया भर के दिग्गज भारत में चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे होंगे, वहीं न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने इस ‘महासंग्राम’ के बीच ही अपनी सीरीज का बिगुल फूंक दिया है. 17 अप्रैल से शुरू होने वाले इस व्हाइट बॉल के मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना बांग्लादेश से होगा.
न्यूजीलैंड के लिए बांग्लादेश आईपीएल के दौरान सीरीज की मेजबानी करेगा.
नई दिल्ली. जहां एक ओर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल के रोमांच में डूबे हुए हैं, वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट के कैलेंडर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. आमतौर पर आईपीएल के दो महीनों के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट थम सा जाता है क्योंकि दुनिया के लगभग सभी बड़े खिलाड़ी इस मेगा लीग का हिस्सा होते हैं. लेकिन इस साल परंपरा टूटती नजर आ रही है. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने आईपीएल की चकाचौंध के बीच आमने-सामने होने का फैसला किया है. जब भारत में चौकों-छक्कों की बरसात हो रही होगी, ठीक उसी समय बांग्लादेश की धरती पर कीवी टीम के साथ व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी.
17 अप्रैल से 2 मई के बीच होने वाली यह सीरीज क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐतिहासिक रूप से, आईसीसी और अन्य क्रिकेट बोर्ड आईपीएल के दौरान कोई बड़ी सीरीज शेड्यूल नहीं करते ताकि दर्शकों का ध्यान न भटके. लेकिन इस बार न्यूजीलैंड (आईसीसी वनडे रैंकिंग 2, टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग 4) और बांग्लादेश (वनडे रैंकिंग 10, टी20 रैंकिंग 9) के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों का घमासान देखने को मिलेगा.
न्यूजीलैंड के लिए बांग्लादेश आईपीएल के दौरान सीरीज की मेजबानी करेगा.
क्यों हो रही है यह सीरीज?
इस अजीबोगरीब टाइमिंग के पीछे एक बड़ा कारण आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की गैरमौजदूगी है. आईपीएल में इस बार बांग्लादेश का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआत में स्टार पेसर मुस्तफिजुर रहमान को साइन किया था, लेकिन कुछ तकनीकी आपत्तियों और बोर्ड के फैसलों के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया. इसी वजह से बांग्लादेशी टीम इस समय का उपयोग इंटरनेशनल अनुभव बटोरने के लिए कर रही है.
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: सीरीज का पूरा शेड्यूल
सीरीज के मैच ढाका (मीरपुर) और चटगांव के मैदानों पर खेले जाएंगे.
17 अप्रैल: पहला वनडे, मीरपुर
20 अप्रैल: दूसरा वनडे, मीरपुर
23 अप्रैल: तीसरा वनडे, चटगांव
27 अप्रैल: पहला टी20, चटगांव
29 अप्रैल: दूसरा टी20, चटगांव
02 मई: तीसरा टी20, मीरपुर
आईपीएल और चुनाव का साया
दूसरी ओर, भारत में 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के शेड्यूल को लेकर इस बार काफी माथापच्ची करनी पड़ी है. भारत के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण बीसीसीआई ने फिलहाल केवल पहले चरण के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. अब जबकि चुनाव की तारीखें साफ हो चुकी हैं, जल्द ही आईपीएल के बाकी बचे मैचों का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जाएगा.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें