Bina Sironj Four Lane: सागर जिले के बीना से विदिशा जिले के सिरोंज तक स्टेट हाईवे 14 गुजरता है. जो टू लाइन सड़क है और इससे दर्जनों गांव की कनेक्टिविटी है. जिसकी वजह से ट्रैफिक का दबाव होता है और दूसरी तरफ सड़क ठीक नहीं है लेकिन इस कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने, आवागमन सरल करने के लिए इस स्टेट हाईवे को फोर लाइन बनाया जा रहा है, पिछले दिनों केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 1200 करोड़ से इसे बनाने की घोषणा की गई थी इसका सर्वे कार्य किया जा रहा है. बीना सिरोंज फोरलेन का काम पूरा होने के बाद 2 घंटे वाला रास्ता 1 घंटे में तय होने लगेगा. इसकी वजह से समय की बचत तो होगी ही साथ ही ईंधन भी कम लगेगा, उद्योग धंधों को नई दिशा मिलेगी, किसानों की कनेक्टिविटी भी सीधी मंडी तक हो जाएगी.
बीना से सिरोंज की दूरी अभी लगभग 60 किलोमीटर है लेकिन यह रास्ता कुछ बड़े गांव और नगर पालिकाओं से होकर गुजरता है ऐसे में फोर लाइन होने पर यहां पर सड़क दुर्घटना संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी और आए दिन घटनाएं देखने को मिलेगी लेकिन ऐसी जगह को बाईपास किया जा रहा है ताकि इन गांवों और नगर पालिकाओं के बाहर से हाईवे से निकल सके, जिससे सड़क दुर्घटनाएं बहुत कम हो जाएगी और ट्रैफिक का भारी दबाव भी कम हो जाएगा. फोर लाइन बनने की वजह से इनमें बीच में डिवाइडर होता है, आने और जाने के अलग रास्ते होते हैं जिसकी वजह से इन फोर लाइन पर हादसे कम होते हैं.
गांव से लेकर शहर तक मिलेगी कनेक्टिविटी
इस फोर लाइन पर दो बड़े पुल चार गांव को बाईपास किए जाएंगे, कुछ जगहों पर अंडरपास बनाए जाएंगे, जहां गांव के लोग बिना फोर लाइन पर आए हुए नीचे से ही इसको क्रॉस करेंगे जिससे दुर्घटनाएं नहीं होगी. गांव से हाईवे वाले रास्तों को जोड़ने के लिए अलग काम किया जाएगा. जब भी कोई गांव या शहर किसी और लाइन से कनेक्ट होता है तो वहां पर आवागमन में सुधार होने से किसानों से लेकर बिजनेसमैन तक के लिए यह नई दिशा नई उड़ान दे देते हैं किसान सीधा मंडी तक अपना माल लेकर पहुंचने लगता है तो व्यापारी कच्चा माल और अपना माल सीधा बड़े शहरों से लाते हैं और ले जाते हैं जहां अच्छी कनेक्टिविटी होती है तो इन सड़कों के किनारे होटल ढाबा रेस्टोरेंट भी बड़ी संख्या में ओपन हो जाती है. लंबे सफर के लोग ऐसी जगह पर रुकना पसंद करते हैं और आजकल तो फैमिली के लोग भी शाम के समय बाहर खाना खाते हैं और भी ऐसी सुकून वाली जगह की तलाश में रहते हैं जहां भीड़भाड़ थोड़ी कम हो.
इसके साथ ऐसे क्षेत्रों में सरकारी प्राइवेट ऑफिस खोलना पसंदीदा जगह में से होते हैं छोटी-छोटी चाय नाश्ते की दुकान को भी इंप्रूवमेंट मिलता है आवासिया कॉलोनी विकसित की जाती हैं. यह फोर लाइन भविष्य में सागर भोपाल नेशनल हाईवे और नागपुर ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा.
इन गांव को मिलेगा फायदा
कुरवाई, पथरिया/पथरी , भटोली, पाली और सब्धा, मेहलूवा चौराहा, बरवई, नेहपिपारिया और कछी कुम्हारिया, किबिरदा, गौधना, परसोरिया, मुलियाखेड़ी, लायर, रूसिया, पायरखेड़ी, घटवार, महादेव खेड़ी, बागरौदा, पथरिया, सियालपुर जैसे गांव को सीधा फायदा मिलेगा.