देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक 13 वर्षीय बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कराड़िया परी गांव के पास शव एक गोदाम के पास हार्वेस्टर मशीन के नीचे पड़ा था। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच
.
गांव के पंडाल से लौटते समय हुआ था लापता
मृतक की पहचान वेदांश (13), पिता अरविंद सिंह झाला निवासी कराड़िया परी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वेदांश शनिवार शाम करीब 7 बजे घर पर गणेश जी की आरती में शामिल होने के बाद गांव के ही दूसरे पंडाल में गया था। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। खोजबीन के बाद देर रात तकरीबन 11 बजे ग्रामीणों को उसका शव हार्वेस्टर के नीचे पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
घटना की जानकारी मिलते ही सोनकच्छ थाना प्रभारी आशीष राजपूत, एसडीओपी दीपा मांडवे और कुछ देर बाद एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि बालक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
रात में ही डॉग स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में सहयोग किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कक्षा 7वीं का छात्र था
वेदांश गांव के ही स्कूल में कक्षा 7वीं का छात्र था। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
सोनकच्छ SDOP दीपा मांडवे ने बताया-
घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
