भोपाल में सरेआम गुंडागर्दी: बाइक हटाने को लेकर नाराज चार युवकों ने मेडिकल संचालक को दुकान में घुसकर पीटा; कहा जानते नहीं दुकान नहीं खोलने देंगे

भोपाल में सरेआम गुंडागर्दी: बाइक हटाने को लेकर नाराज चार युवकों ने मेडिकल संचालक को दुकान में घुसकर पीटा; कहा जानते नहीं दुकान नहीं खोलने देंगे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद प्रतीक दुकानदारों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

  • आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह संचालक की जान बचाई

भोपाल के एमपी नगर इलाके में चार युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए मेडिकल संचालक से मारपीट कर दी। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दुकान के सामने खड़ी आरोपियों की बाइक को बाजू में कर दिया था। इसी से गुस्साए आरोपियों ने दुकान में घुसकर संचालक पर हमला कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह उन्हें बचाया। घटना के बाद दुकानदारों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।

प्रतीक जैन की एमपी नगर जोन 2 में जैन मेडिकल नाम से शॉप है। उन्होंने बताया कि सुबह वे दुकान खोलने पहुंचे। उनकी दुकान के बाहर एक बाइक खड़ी हुई थी। उसके कारण वह सामान अंदर नहीं ले जा पा रहे थे। इसलिए उन्होंने गाड़ी को थोड़ा सा बाजू में कर दिया।

इसके बाद वे अपना काम करने लगे। इसी दौरान चार युवक वहां आए और गाड़ी हटाने को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने कहा कि बस थोड़ा सा तो बाजू में किया है। इस पर आरोपी युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

प्रतीक ने आरोप लगाए कि वे जान से मारने का प्रयास कर रहे थे। उनके सिर पर भी उन्होंने बार किया। इसी दौरान आस पड़ोस के दुकानदार आ गए और उन्होंने किसी तरह उनकी जान बचाई। उसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले घटना के बाद एमपी नगर थाने पहुंच कर उन्होंने चार लोगों के खिलाफ शिकायत की।

धमका रहे थे की दुकान नहीं खुलने देंगे

प्रतीक ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने फोन पर धमकी देने लगे। थाने पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि अगर शिकायत की तो दुकान खोलना मुश्किल कर देंगे। आरोपियों ने रंगदारी दिखाते हुए कहा कि वह अभी उन्हें जानते नहीं है।



Source link