धार में शहीदों की 25वीं क्रांति मशाल यात्रा: हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा; मशाल-तिरंगे के साथ गूंजे इंकलाब के नारे – Dhar News

धार में शहीदों की 25वीं क्रांति मशाल यात्रा:  हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा; मशाल-तिरंगे के साथ गूंजे इंकलाब के नारे – Dhar News




धार में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर सोमवार रात 25वीं शहीद क्रांति मशाल यात्रा निकाली गई। राजीव यादव मित्र मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में हजारों युवाओं ने हाथों में जलती मशालें और तिरंगे लेकर भाग लिया। यह मशाल यात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और शहीद चौक पर समाप्त हुई। पूरे रास्ते “भारत माता की जय”, “इंकलाब जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के नारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में कुछ युवाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का वेश धारण किया। उन्होंने गले में फांसी का फंदा डालकर शहीदों के बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस आयोजन में शहीदों के परिवारों के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति और बलिदान के लिए प्रेरित किया। यह मशाल यात्रा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का एक माध्यम बनी।



Source link