नीमच जिले के ग्राम चपलाना में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक संजय कुशवाह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले एक विस्तृत सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर अपलोड किया और उसे अपनी व्हाट्सएप डीपी पर भी लगाया। उसने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, कुछ स्थानीय लोगों और कुकड़ेश्वर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस और पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप संजय ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि जब वह रिपोर्ट लिखवाने कुकड़ेश्वर थाने गया, तो टीआई ने उससे बदतमीजी की और स्टाफ ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। संजय ने अपनी पत्नी पर बच्चों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई और लिखा कि उसकी मौत के लिए दुर्गा लाल, दुर्गी और विनोद सेन जैसे लोग जिम्मेदार हैं। उसने दावा किया कि मोबाइल में मौजूद रिकॉर्डिंग और वीडियो में उसकी मौत के कारणों के सबूत मौजूद हैं। लेन-देन का पूरा हिसाब लिखकर समाप्त की जीवनलीला संजय ने मरने से पहले एक पेज के नोट में अपने वित्तीय लेन-देन का पूरा ब्यौरा दिया है। उसने करीब 15 से अधिक लोगों के नाम लिखे हैं, जिनसे उसे राशि लेनी थी या जिन्हें पैसे देने थे। इसमें लाखों रुपए के लेन-देन का जिक्र है। नोट के अंत में ‘गुड बाय’ लिखकर उसने हस्ताक्षर किए और फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को मनासा शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हर एंगल से जांच कर रही पुलिस कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी भीम सिंह सिसोदिया ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस पर लगे आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि संजय अपनी पत्नी से तलाक चाहता था, लेकिन पुलिस कानूनी प्रक्रिया के बिना जबरन तलाक नहीं करवा सकती, इसलिए उसे समझाइश दी गई थी। पुलिस अब वायरल सुसाइड नोट की सत्यता और मृतक के मोबाइल में मौजूद वीडियो-ऑडियो साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। युवक ने मौत से पहले अपने लेन-देन का उल्लेख किया गया है। इसके बाद अंत में “गुड बाय” लिखकर हस्ताक्षर किए और सुसाइड कर ली।
Source link