बहरोल पुलिस ने पकड़ा 8 साल से फरार स्थाई वारंटी: धारा 324 के मामले में चल रहा था फरार, कोर्ट पेश कर जेल भेजा – Sagar News

बहरोल पुलिस ने पकड़ा 8 साल से फरार स्थाई वारंटी:  धारा 324 के मामले में चल रहा था फरार, कोर्ट पेश कर जेल भेजा – Sagar News




सागर की बहरोल थाना पुलिस ने 8 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2018 में आरोपी दिलीप पिता बालकिशन सोर उम्र 38 वर्ष निवासी नीमोन के खिलाफ थाने में जानबूझकर धारदार या खतरनाक हथियार से हमला करने पर धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपी पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहा था। स्थाई वारंट जारी हुआ। टीमें गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी। लेकिन आरोपी अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी बीच मुखबिर ने सटीक सूचना दी कि आरोपी अपने निवास निमोन में मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना स्तर पर गठित टीम कार्रवाई करने रवाना की गई। टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी दिलीप पिता बालकिशन सोंर निवासी नीमोन को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि 8 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय बंडा में पेश किया गया। जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उपजेल बंडा दाखिल कराया गया है।



Source link