बालाघाट में अवैध रेत-गिट्टी परिवहन के 10 वाहन जब्त: खनिज और राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, अभियान जारी रहेगा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में अवैध रेत-गिट्टी परिवहन के 10 वाहन जब्त:  खनिज और राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, अभियान जारी रहेगा – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिले में अवैध रेत और गिट्टी के उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनिज और राजस्व विभाग ने सोमवार को 10 वाहन जब्त किए। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग ने ग्राम भमोड़ी में जांच के दौरान बिना नंबर का एक पॉवरटेक ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा। समनापुर में एक डंपर (क्रमांक-H-0987) गिट्टी का और एक ट्रैक्टर (क्रमांक-MP50-AA-0486) रेत का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। इसी तरह, कटंगी तहसील के ग्राम बाहकल में खनिज और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रेत का अवैध परिवहन कर रही 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं। वहीं, किरनापुर तहसील के ग्राम पौनी स्थित सोन नदी में राजस्व अमले ने रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। खनिज विभाग की उप संचालक ने बताया कि रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन के कुल 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। संबंधित प्रकरणों में मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 3 का उल्लंघन पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link