मूंग में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की तारीख तय: हरदा में 27 मार्च, सिवनी-मालवा में 1 अप्रैल, इटारसी में 5 अप्रैल से मिलेगा पानी – narmadapuram (hoshangabad) News

मूंग में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की तारीख तय:  हरदा में 27 मार्च, सिवनी-मालवा में 1 अप्रैल, इटारसी में 5 अप्रैल से मिलेगा पानी – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम में तवा डैम से ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की तारीख तय कर दी गई है। सोमवार को कमिश्नर कार्यालय में आयोजित संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 मार्च से हरदा जिले के लिए नहर में पानी छोड़ा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि हरदा जिले के लिए तवा डैम की बायीं तट मुख्य नहर में 27 मार्च से पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद 1 अप्रैल से सिवनी मालवा क्षेत्र की रायगढ़, मकड़ई, भिलाड़िया और मिसरोद उपनहरों में पानी पहुंचेगा। वहीं 5 अप्रैल से इटारसी और नर्मदापुरम क्षेत्र की सुपरली, इटारसी और होशंगाबाद उपनहरों में जल आपूर्ति शुरू होगी। इसके अलावा पिपरिया शाखा नहर (सोहागपुर) के लिए दायीं तट मुख्य नहर से 8 अप्रैल से किसानों की मांग अनुसार पानी छोड़ा जाएगा। 771 एमसीएम पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध
जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राजाराम मीना ने बताया कि वर्तमान में तवा बांध में 865 एमसीएम पानी उपलब्ध है, जिसमें से 771 एमसीएम पानी सिंचाई के लिए उपयोग किया जाएगा। नहरों की सुरक्षा के निर्देश
संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने नहरों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस, जल संसाधन, राजस्व और विद्युत विभाग के अमले को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए, ताकि पानी की आपूर्ति सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो। बैठक में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।



Source link