मैहर नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्युत वितरण कंपनी ने करीब 65 लाख रुपए का बकाया बिल जमा न होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया। पिछले एक साल से लंबित इस भुगतान को लेकर विभाग ने कई बार नोटिस और चेतावनियां दी थीं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। विद्युत कंपनी इन दिनों बकायेदारों के खिलाफ विशेष वसूली अभियान चला रहा है। कार्यपालन अभियंता ओमेंद्र सिंह के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। नगर पालिका प्रशासन को पिछले तीन महीनों से लगातार कानूनी चेतावनी दी जा रही थी, मगर बिल जमा न होने के कारण विभाग को अंततः लाइन काटनी पड़ी। निजी लाइनमैन से जुड़वाई बिजली, कंपनी ने जताई आपत्ति कनेक्शन काटे जाने के कुछ समय बाद नगर पालिका प्रशासन ने एक निजी लाइनमैन की सहायता से बिजली सप्लाई फिर से शुरू करा ली। विद्युत कंपनी ने इस मनमानी पर कड़ी आपत्ति जताई है। कंपनी अब इस अवैध तरीके से बिजली जोड़ने के मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
Source link