चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन सोमवार को मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से रात 9 बजे तक कुल 1,35,991 भक्तों ने माता के दर्शन किए। पर्व के चलते त्रिकूट पर्वत स्थित मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 1.28 लाख भक्तों ने सीढ़ियों से तय किया सफर प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल श्रद्धालुओं में से 1,28,419 भक्तों ने पैदल सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके अलावा 1,512 श्रद्धालु वैन मार्ग के जरिए और 6,057 श्रद्धालुओं ने रोपवे सुविधा का उपयोग कर मंदिर तक पहुंचना सुनिश्चित किया। सुरक्षा और सुविधा के रहे कड़े इंतजाम भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर, सीढ़ी मार्ग और रोपवे क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्वास्थ्य टीमों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले यात्रियों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था बनाई गई है। देखें तस्वीरें…
Source link