₹4800 में मिल रहा महंगा बीज, MSP और बोनस भी! किसानों के लिए जबरदस्त तोहफा

₹4800 में मिल रहा महंगा बीज, MSP और बोनस भी! किसानों के लिए जबरदस्त तोहफा


होमताजा खबरकृषि

₹4800 में मिल रहा महंगा बीज, MSP और बोनस भी! किसानों के लिए जबरदस्त तोहफा

Last Updated:

Moong Urad Farming Subsidy: सागर जिले में किसानों को मूंग और उड़द के उन्नत बीज भारी अनुदान पर दिए जा रहे हैं. सरकार ₹10620 के बीज को सिर्फ ₹5820 में उपलब्ध करा रही है जिससे किसानों की लागत कम हो रही है. उड़द पर MSP ₹7800 के साथ ₹600 बोनस मिलकर ₹8400 प्रति क्विंटल का भाव दिया जाएगा. यह योजना किसानों को दालों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने का बड़ा कदम है. जानिए कैसे किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं और तीसरी फसल से अपनी आय बढ़ा सकते हैं.

Urad Farming Profit: पिछले कुछ सालों में दालों की खेती यानी मूंग और उड़द का रकबा लगातार घटता जा रहा था. इससे सरकार की चिंता बढ़ गई. अब हालात बदलने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान बनाया है. किसानों को फिर से इन फसलों की तरफ आकर्षित करने के लिए उन्नत बीज, कम लागत और ज्यादा मुनाफे पर फोकस किया जा रहा है.

आधे दाम में मिल रहा बीज, मौका हाथ से न जाने दें
सागर जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है. यहां 11 विकासखंडों के कृषि विस्तार कार्यालयों से उन्नत किस्म का बीज अनुदान पर दिया जा रहा है. जिस बीज की असली कीमत ₹10620 प्रति क्विंटल है, वही किसानों को सिर्फ ₹5820 में मिल रहा है. यानी करीब ₹4800 का सीधा फायदा. जिले में 1000 क्विंटल बीज वितरण के लिए भेजा गया है, और किसान अपनी जरूरत के हिसाब से बीज ले सकते हैं.

MSP के साथ बोनस, उड़द बनेगी फायदे का सौदा
सरकार उड़द की खेती को खास तौर पर बढ़ावा दे रही है. इस बार उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹7800 प्रति क्विंटल तय किया गया है. इसके साथ ही ₹600 का बोनस भी दिया जाएगा. यानी कुल मिलाकर किसानों को ₹8400 प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा. ऐसे में यह फसल किसानों के लिए फायदे का सौदा बन सकती है.

बुवाई का सही समय और जरूरी टिप्स
कृषि विभाग के अनुसार अभी ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई का सही समय चल रहा है. मूंग और उड़द की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 16 से 18 किलो बीज की जरूरत होती है, लेकिन गर्मी में अंकुरण की दिक्कत को देखते हुए इसे 20 किलो तक रखा जा सकता है. बुवाई के समय बीज उपचार और सिंचाई का सही इंतजाम बहुत जरूरी है, तभी अच्छा उत्पादन मिलेगा.

तीसरी फसल से बढ़ेगी इनकम
जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. गर्मी में खाली बैठने के बजाय मूंग और उड़द की खेती करके किसान तीसरी फसल से भी कमाई कर सकते हैं. कम लागत और कम मेहनत में यह फसल अच्छी आमदनी दे सकती है और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link