Last Updated:
Burhanpur News: लोकल 18 की टीम को क्षेत्र की अपर्णा मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 साल से इस क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है. जो पानी की पाइपलाइन डाली जा रही है, वह हमारे क्षेत्र में नहीं डल पा रही है. जिस कारण हमको अभी तक के नल कनेक्शन भी नहीं मिले हैं. हमको टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है तो पीने का पानी हम बाहर से ₹30 की केन खरीद कर लाते हैं.
Burhanpur Ground Report: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कई क्षेत्र ऐसे हैं कि जहां पर पीने का पानी लोगों को समय पर नहीं मिल पाता है. जिस कारण काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. राजीव वार्ड क्षेत्र में भी पानी की समस्या बनी हुई है और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि करीब 3 साल से हम पानी की समस्या से परेशान है लेकिन कोई भी निराकरण नहीं निकल रहा है. जिला प्रशासन से पानी की व्यवस्था की जाए इसकी मांग कर रहे हैं. महिलाओं का कहना है कि हमको पीने का पानी रोजाना खरीद कर लाना पड़ता है. वापरने के पानी की इधर-उधर से व्यवस्था करते हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं.
क्षेत्र वासियों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को क्षेत्र की अपर्णा मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 साल से इस क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है. जो पानी की पाइपलाइन डाली जा रही है वह हमारे क्षेत्र में नहीं डल पा रही है. जिस कारण हमको अभी तक के नल कनेक्शन भी नहीं मिले हैं. हमको टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है तो पीने का पानी हम बाहर से ₹30 की केन खरीद कर लाते हैं. जिससे अपनी पूर्ति करते हैं. लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं. यह समस्या हम नगर निगम में भी बता चुके हैं. लेकिन कोई निराकरण नहीं निकल रहा है. इसलिए अब हमने कलेक्टर हर्ष सिंह से इस समस्या का निराकरण किया जाए हमने यह गुहार लगाई हैं.
अधिकतर वार्डो में बनी हैं समस्या
पानी की समस्या से परेशान लोगों की बात करें तो करीब ऐसे 2 से 3000 परिवार है. जिनको पानी के लिए परेशान होना पड़ता है. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को भी समस्या बताई लेकिन कोई निराकरण नहीं हो रहा है. नगर निगम ने कुछ टंकियां के कनेक्शन काट दिए हैं. जिससे बोरिंग से पानी का सप्लाई बंद हो गया है. शहर के 48 वार्डों में लोग पानी के लिए परेशान है कई-कई जगह पर पानी का सप्लाई हो रहा है और बाकी जगह पर पानी का सप्लाई नहीं होने से लोगों को दिक्कत जा रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें