असिस्टेंट प्रोफेसर ने बस में महिला से की छेड़छाड़: पीड़िता ने मोबाइल में बनाया VIDEO, दर्ज हुई FIR – Maihar News

असिस्टेंट प्रोफेसर ने बस में महिला से की छेड़छाड़:  पीड़िता ने मोबाइल में बनाया VIDEO, दर्ज हुई FIR – Maihar News


मैहर के अमरपाटन क्षेत्र में दर्ज हुई शिकायत।

मैहर जिले में सतना से रामनगर जा रही एक बस में सोमवार को एक महिला ने बगल में बैठे यात्री द्वारा की गई अश्लील हरकतों का विरोध किया। आरोपी की पहचान अमरपाटन पीजी कॉलेज में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत

.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता सतना से बस में सवार हुई थी। सफर के दौरान भटनवारा के पास बगल की सीट खाली हुई, जिस पर प्रोफेसर आलोक सिन्हा आकर बैठ गए। प्रोफेसर ने महिला से बात करने का प्रयास किया और फिर अश्लील हरकतें करने लगे।

आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा।

महिला ने इन हरकतों को चुपके से अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। बस जैसे ही अमरपाटन पहुंची, महिला सीधे थाने चली गई। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने पहले महिला को समझौता करने के लिए मनाया, लेकिन जब महिला नहीं मानी तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

वीडियो के आधार पर केस दर्ज

अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई है। आरोपी पीजी कॉलेज अमरपाटन के असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351/3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पास मौजूद वीडियो रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के तौर पर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।



Source link