Last Updated:
नई दिल्ली: विवादित क्रिकेटर यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नहीं खेलेंगे. आरसीबी के के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने इसकी पुष्टि की. क्रिकबज से खास बातचीत में बोबाट ने सोशल मीडिया पर जारी तमाम अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यश दयाल निजी निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं इसलिए इस सीजन में आरसीबी टीम में शामिल नहीं होंगे. हालांकि बोबाट ने ये भी साफ कर दिया कि यश दयाल को आरसीबी टीम से निकाला नहीं गया है और उनका अनुबंध अभी भी लागू है.