Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

लालच में आकर बैंक खाते किराए पर दिए, 2 गिरफ्तार: साइबर क्राइम की टीम ने मध्यप्रदेश के बड़वानी व देवास से पकड़े म्यूल अकाउंट होल्डर – Gwalior News

Madhya Pradesh Samachar24/03/2026
लालच में आकर बैंक खाते किराए पर दिए, 2 गिरफ्तार:  साइबर क्राइम की टीम ने मध्यप्रदेश के बड़वानी व देवास से पकड़े म्यूल अकाउंट होल्डर – Gwalior News




ग्वालियर में गत्ता फैक्ट्री मालिक को क्रिप्टों करेंसी का लालच देकर 1.41 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। साइबर क्राइम की टीम ने मध्य प्रदेश के सेंधवा बड़वानी व देवास के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अकाउंट में ठगी के 14 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ में पता लगा है कि इनके अकाउंट “म्यूल खाते’ हैं। मतलब यह इनके नाम पर है, लेकिन इन्होंने ठगों को यह किराए पर दिए हुए हैं। दिसंबर 2025 में कारोबारी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। तभी से पुलिस लगातार पड़ताल कर उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनके अकाउंट में यह पैसा गया था। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पिंटो पार्क में फैक्ट्री संचालित करने वाले दुर्गाशंकर नागर पुत्र जयनारायण नागर निवासी मुरार एन्क्लेव रेजीडेंसी, गोला का मंदिर को ई-मेल के जरिए क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट का झांसा दिया गया। गोल्ड डीजीएम कॉइन फिक्स डॉट कॉम कंपनी में रुपए इन्वेस्टमेंट करने की बात कही गई। दुर्गाशंकर नागर इनके झांसे में आ गए और रुपए इन्वेस्टमेंट करने लगे। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जब दुर्गाशंकर नागर को कुछ शक हुआ तो अपने इन्वेस्टमेंट किए गए रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने ऑनलाइन तरीके से दिखाया कि आपके रुपए निरंतर बढ़ रहे हैं। इस तरह से आरोपियों ने दुर्गाशंकर नागर से दो महीने में 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपए तमाम बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। कारोबारी इसके बाद जब भी पैसे वापस मांगते तो ठग कुछ न कुछ बहाना बना देते और रुपए देने से मना करने लगे। इसके बाद दुर्गाशंकर नागर क्राइम बांच थाने पहुंचे और मामला कायम कराया।
मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर मिली सफलता
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इस मामले को साइबर विंग को सौंपा और सीएसपी मनीष यादव को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्त में होने चाहिए। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि मामला जब हाथ में आया तो सबसे पहले बारीकी से अध्ययन किया कि कहां-कहां किन बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर हुए हैं। उसके बाद जब कुछ डिटेल मिली तो तुरंत बैंक खाते जिनके नाम पर थे उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जाने लगी। कुछ दिन पहले आरोपी जुब्रान खान तथा अकरम खान के बारे में पता चला कि यह दोनों सेंधवा बड़वानी तथा देवास के आस-पास हैं। तत्काल टीम इनकी धरपकड़ के लिए रवाना की गई। दोनों को रात में हाइवे से दबोच लिया है।
दोनों खातों में गए थे ठगी के 14 लाख रुपए
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जुब्रान खान पुत्र आलम शेख निवासी देवास के खाते में 9 लाख 30 हजार रुपए तथा अकरम खान पुत्र इस्लाम खान के खाते में 5 लाख रुपए पहुंचे थे। ये दोनों पहली लेयर के आरोपी हैं जिन्होंने कुछ रुपए के लिए अपने खाते किराए पर अपराधियों को दिए थे। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Tagged Arrest, Barwani, Crypto Scam, cyber crime, Dewas, Madhya Pradesh, Mule Account, online fraud

Post navigation

⟵ श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स का मास्टर प्लान रेडी, पोंटिंग ने भरा टीम में जोश
इंदौर में शहीदों की स्मृति में निकली मशाल यात्रा: कई मंचों से पुष्प वर्षा कर दी गई श्रद्धांजलि; देशभक्ति के नारों की गूंज – Indore News ⟶

Related Posts

सर्वे: दुनिया के टॉप 25 नेशनल पार्कों में प्रदेश का बांधवगढ़ शामिल; ट्रिप एडवाइज ने पर्यटकों के सर्वे की सूची जारी की
सर्वे: दुनिया के टॉप 25 नेशनल पार्कों में प्रदेश का बांधवगढ़ शामिल; ट्रिप एडवाइज ने पर्यटकों के सर्वे की सूची जारी की

Hindi News Local Mp Jabalpur State’s Top 25 National Parks Include Bandhavgarh Of The State; Trip Advice Releases Tourist Survey…

BJP’s Mandal worker conference in Jaisinagar, on Wednesday, the elderly fell on the stage, yet Prabhat Jha kept giving speeches | जैसीनगर में बुधवार को भाजपा के मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर नतमस्तक हो गई बुजुर्ग, फिर भी भाषण देते रहे प्रभात झा
BJP’s Mandal worker conference in Jaisinagar, on Wednesday, the elderly fell on the stage, yet Prabhat Jha kept giving speeches | जैसीनगर में बुधवार को भाजपा के मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर नतमस्तक हो गई बुजुर्ग, फिर भी भाषण देते रहे प्रभात झा

Hindi News Local Mp Sagar BJP’s Mandal Worker Conference In Jaisinagar, On Wednesday, The Elderly Fell On The Stage, Yet…

राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच की माँग: कोरोना पीड़ित वकीलों की मृत्यु पर तत्काल मिले दावा की राशि
राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच की माँग: कोरोना पीड़ित वकीलों की मृत्यु पर तत्काल मिले दावा की राशि

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप जबलपुरएक घंटा पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories