सिवनी में दो बाइकों की टक्कर, अधेड़ घायल: सर्रा टोला ग्राम के पास हादसा, जिला अस्पताल रेफर – Seoni News

सिवनी में दो बाइकों की टक्कर, अधेड़ घायल:  सर्रा टोला ग्राम के पास हादसा, जिला अस्पताल रेफर – Seoni News




सिवनी जिले के पलारी पुलिस चौकी क्षेत्र में सर्रा टोला ग्राम के पास 23 मार्च की देर रात दो बाइक्स की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक बाइक सवार पलारी से केवलारी की ओर जा रहा था और दूसरा धुटेरा से पलारी की ओर आ रहा था। सर्रा टोला ग्राम के समीप दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर से 48 वर्षीय अजय यादव जो किसानी करते हैं, जिनको सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर वाहनों और लोगों का आवागमन काफी अधिक रहता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि सड़क पर फिसलन, गड्ढे या असंतुलन के कारण यह घटना हुई होगी। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास अन्य वाहन या अधिक संख्या में लोग मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जिला चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी प्रभारी विनेश बघेल ने बताया कि उन्हें सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link