Last Updated:
Air Cooler Buying Tips: अगर सही फीचर्स देखकर कूलर खरीदा जाए तो कम बजट में भी बेहतर ठंडक मिल सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि कूलर खरीदते समय सिर्फ कीमत या डिजाइन नहीं, बल्कि उसके तकनीकी फीचर्स पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी होता है. सही फीचर्स वाला कूलर पूरे कमरे में बेहतर हवा देता है और लंबे समय तक चलता है.
Air Cooler Buying Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में कूलरों की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है. अलग-अलग कंपनी और मॉडल के कूलर कई नए फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं. ऐसे में अगर सही फीचर्स देखकर कूलर खरीदा जाए तो कम बजट में भी बेहतर ठंडक मिल सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि कूलर खरीदते समय सिर्फ कीमत या डिजाइन नहीं, बल्कि उसके तकनीकी फीचर्स पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी होता है. सही फीचर्स वाला कूलर पूरे कमरे में बेहतर हवा देता है और लंबे समय तक चलता है.
खरगोन के कुलर विक्रेता एवं निर्माता नीरज राठौड़ बताते है कि, बाजार में आने वाले ज्यादातर कूलरों में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए जा रहे हैं. ये पुराने घास वाले पैड की तुलना में ज्यादा ठंडक देते हैं और ज्यादा समय तक चलते हैं. हनीकॉम्ब पैड हवा को ज्यादा ठंडा और साफ बनाते हैं. इसलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि नया कूलर खरीदते समय इस फीचर को जरूर प्राथमिकता दें.
बड़ी टंकी वाला कूलर ज्यादा बेस्ट
कूलर की पानी की टंकी जितनी बड़ी होगी, उतनी देर तक कूलर बिना रुकावट के चलता रहेगा. छोटे कमरे के लिए कम क्षमता की टंकी ठीक रहती है, जबकि बड़े कमरे के लिए ज्यादा क्षमता वाला टैंक बेहतर माना जाता है. रात के समय बड़ी टंकी वाला कूलर ज्यादा सुविधाजनक रहता है क्योंकि बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे लगातार ठंडी हवा मिलती रहती है. गर्मी के मौसम में कई बार बिजली कटौती की समस्या भी सामने आती है. ऐसे में इन्वर्टर कम्पैटिबल कूलर ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं क्योंकि ये कम बिजली में भी आसानी से चलते हैं. कम बिजली खर्च करने वाले कूलर लेने से बिजली बिल भी कम आता है. इसलिए खरीदते समय कूलर की पावर खपत की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
इन बातों का भी रखे ध्यान
आजकल कई कूलरों में आइस चैंबर का फीचर दिया जा रहा है. इसमें बर्फ डालने से हवा और ज्यादा ठंडी हो जाती है, जिससे तेज गर्मी में राहत मिलती है. इसके अलावा 4-वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर होने से हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है. यह फीचर खासतौर पर बड़े कमरे या हॉल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. डबल टैंक वाला कूलर ज्यादा फायदेमंद है.
बॉडी पर भी ध्यान देना जरूरी
कूलर खरीदते समय उसकी बॉडी क्वालिटी पर भी ध्यान देना जरूरी है. मजबूत प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर जल्दी खराब नहीं होते और लंबे समय तक चलते हैं. इसके साथ ही कूलर में व्हील्स, पानी लेवल इंडिकेटर और आसान मूवमेंट जैसे फीचर्स होने चाहिए. ये छोटे-छोटे फीचर्स कूलर के इस्तेमाल को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना देते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें