जजों ने कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो से अवैध हूटर हटवाया: 10 हजार जुर्माना लगाया; रुपए नहीं होने से आधे घंटे खड़े रहे विधायक – Dabra News

जजों ने कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो से अवैध हूटर हटवाया:  10 हजार जुर्माना लगाया; रुपए नहीं होने से आधे घंटे खड़े रहे विधायक – Dabra News




ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार शाम पिछोर तिराहा और न्यायालय के सामने चार न्यायाधीशों ने मोबाइल कोर्ट लगाकर सख्ती से ट्रैफिक नियमों की जांच की। चेकिंग के दौरान कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की स्कॉर्पियो में अवैध हूटर पाया गया, जिसे न्यायाधीशों के निर्देश पर तुरंत निकालवाया गया। दिलचस्प बात यह रही कि मौके पर विधायक के पास जुर्माने की राशि नहीं थी। उन्होंने फोन कर अपने बेटे को पैसे लेकर बुलाया और करीब आधा घंटे तक मौके पर खड़े रहने के बाद ही जुर्माना भरकर आगे बढ़े। देखिए तस्वीरें नाबालिगों पर भी दिखाई सख्ती अभियान में ई-रिक्शा चालकों और नाबालिगों पर भी सख्ती दिखाई गई। कई चालकों के पास न ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन के कागजात। कई नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे पाए गए, जिनके वाहन जब्त कर थाने भेजे गए और माता-पिता को बुलाकर चेतावनी दी गई। स्कूटी चला रही दो नाबालिग लड़कियों को भी रोककर हिदायत दी गई। बसों में भी नियमों की अनदेखी यात्री बसों और अन्य वाहनों की जांच में भी नियमों की अनदेखी मिली। कई बसें क्षमता से अधिक सवारियों के साथ चल रही थीं और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) नहीं था। 60 हजार से अधिक जुर्माना वसूला
लगभग चार घंटे चले इस अभियान में न्यायाधीश देवांश अग्रवाल, सृष्टि शाह, राजेश्वरी जर्मन और आयुषी अग्रवाल की मौजूदगी में कुल 40 वाहनों के चालान काटे गए। नियमों का उल्लंघन करने वालों से 60 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया।



Source link