रिपोर्ट- प्रीत शर्मा, मंदसौर. सोशल मीडिया पर फैली पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच मध्य प्रदेश के कई शहरों में आज (बुधवार) सुबह से ही पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. प्रशासन जनता से अपील कर रहा है कि पैनिक न हों. राज्य में तेल की कोई कमी नहीं है. मंदसौर में मंगलवार रात के बाद आज सुबह भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी जा रही है. कई पेट्रोल पंपों पर आज सुबह भी वाहनों की कतार देखी जा रही है. लोग पैनिक होने के कारण अपने वाहनों में ज्यादा मात्रा में पेट्रोल भरवाना चाह रहे हैं. प्रशासन ने जनता को अफवाहों पर ध्यान न देते हुए ईंधन के पर्याप्त स्टॉक का हवाला दिया. वहीं एक पेट्रोल पंप संचालक ने कहा कि अफवाह के चलते भीड़ हो रही है. तेल के स्टॉक की कोई कमी नहीं है. लोग सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर ध्यान न दें.