दो सिलेंडरों में ब्लास्ट, तीन मकानों में लगी आग: पांढुर्णा में जान बचाकर भागे लोग; आधे शहर में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी – Pandhurna News

दो सिलेंडरों में ब्लास्ट, तीन मकानों में लगी आग:  पांढुर्णा में जान बचाकर भागे लोग; आधे शहर में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी – Pandhurna News




पांढुर्णा शहर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार रात भीषण आग लग गई। घटना के दौरान दो गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिससे तीन मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए और आधे शहर की बिजली बंद करनी पड़ी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा रात करीब 10 बजे लक्षण बिनझड़े, लाजवंती मोहबे और ललिता हापसे के मकानों में हुआ। एक सिलेंडर के फटने के बाद आग तेजी से फैल गई और आसपास के दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित बोले- घर का पूरा सामान जल गया पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें घर का सामान निकालने का मौका नहीं मिला। घरों में खड़ी स्कूटी समेत सभी घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि, सभी लोग समय रहते घरों से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। देखिए तस्वीरें 40 मिनट मशक्क्त के बाद आग पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भयावहता को देखते हुए बिजली कंपनी ने एहतियातन आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।



Source link