सीएम के जन्मदिन पर अंगारेश्वर मंदिर में पूजन अनुष्ठान: पूजन में वर्चुअली जुड़े सीएम, बगलामुखी मंदिर में हुआ मिर्ची यज्ञ – Ujjain News

सीएम के जन्मदिन पर अंगारेश्वर मंदिर में पूजन अनुष्ठान:  पूजन में वर्चुअली जुड़े सीएम, बगलामुखी मंदिर में हुआ मिर्ची यज्ञ – Ujjain News




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना के साथ समर्थकों ने अंगारेश्वर मंदिर में पूजन-अनुष्ठान के साथ बगलामुखी मंदिर में मिर्ची यज्ञ कराया। इस दौरान सीएम ने अनुष्ठान में वर्चुअली जुड़कर भगवान का आशीर्वाद भी लिया। बुधवार को सीएम मोहन यादव का 61वां जन्मदिन है। वे सर्मथकों से मिलने दोपहर बाद उज्जैन आएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उत्सव सा माहौल नजर आ रहा है। समर्थकों ने पूरे शहर को शुभकामना संदेश के होर्डिंग से पाट दिया है। जन्मदिन के अवसर पर मंगलनाथ मंदिर के पास अंगारेश्वर मंदिर में सीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके समर्थक-मित्रों ने अनुष्ठान करवाया। जिसमें रवि सोलंकी शामिल हुए। उन्होंने सीएम को वीडियो कॉल कर पूजन में वर्चुअली जोड़ा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी। शहर को बधाई होर्डिंग से पाट दिया सीएम डॉ यादव के जन्मदिन पर मंगलवार से ही भाजपा नेताओं ने पूरे शहर में बधाई संदेशों के होर्डिंग लगा दिए। वहीं भैरवगढ़ रोड स्थित बगलामुखी मंदिर में महंत महावीर नाथ और पीर योगी रामनाथ के सान्निध्य में मिर्ची यज्ञ किया गया। यज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में सीएम डॉ.यादव के फोटो लेकर उनकी लंबी उम्र और सफल भविष्य की कामना कर आहुति दी। महंत जी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां बगलामुखी धाम आकर पूजा-अर्चना और मिर्ची यज्ञ में शामिल होते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यहां प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए यहां यज्ञ किया था।



Source link