Last Updated:
MP Board 9th, 11th Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है जो छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे अब वे अपना रिजल्ट vimarsh.mp.gov.in, educationportal.mp.gov.in पर आसानी से देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
MP Board 9th, 11th Result 2026 OUT, MP Board 9th, 11th Result 2026, vimarsh.mp.gov.in: एमपी बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी.
एमपी बोर्ड का रिजल्ट कहां चेक करें?
आप अपना रिजल्ट इन दो आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं-vimarsh.mp.gov.in,
educationportal.mp.gov.in.ये दोनों पोर्टल एमपी बोर्ड के आधिकारिक साइट हैं इसलिए रिजल्ट चेक करने के लिए इन्हीं पर जाएं.
कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?
मध्य प्रदेश के 9वीं और 11वीं का रिजल्ट चेक करना और मार्कशीट डाउनलोड करना बहुत आसान है. बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. सबसे पहले educationportal.mp.gov.in या vimarsh.mp.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर MP Board 9th/11th Result 2026 या Result वाला लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
3. अब अपना रोल नंबर, क्लास 9वीं या 11वीं और कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें.
4. Submit या Search बटन पर क्लिक करें.
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. नीचे दिए Download बटन पर क्लिक करके मार्कशीट को PDF में सेव कर लें.
7. भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें.
परीक्षा कब हुई थी?
मध्य प्रदेश बोर्ड की 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से 17 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. इस परीक्षा में कुल 15 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं?
बोर्ड के नियमों के अनुसार पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. अगर कोई छात्र इस न्यूनतम अंक को नहीं ला पाया है तो उसे आगे की कक्षा में एडमिशन लेने में दिक्कत हो सकती है.
रिजल्ट चेक करने के बाद क्या करें?
– अपनी मार्कशीट को ध्यान से देखें और सभी डिटेल्स नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक) चेक कर लें.
– अगर कोई गलती दिखे तो बोर्ड के नियमों के अनुसार सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.
– अच्छे नंबर आए हैं तो 10वीं या 12वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दें.
मार्कशीट रख लें सुरक्षित
रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रह सकता है इसलिए थोड़ा धैर्य रखें.अगर साइट धीमी हो जाए तो कुछ देर बाद दोबारा ट्राई करें. मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें क्योंकि आगे की पढ़ाई और एडमिशन में यही काम आएगी.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें