भांग दुकानों के लाइसेंस के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू: मैहर-अमरपाटन में दो दुकानों के लिए 27 मार्च को खुलेंगे टेंडर – Maihar News

भांग दुकानों के लाइसेंस के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू:  मैहर-अमरपाटन में दो दुकानों के लिए 27 मार्च को खुलेंगे टेंडर – Maihar News




मैहर में साल 2026-27 के लिए भांग की फुटकर दुकानों के लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला आबकारी विभाग ने इच्छुक लोगों से टेंडर मंगाए हैं। यह लाइसेंस 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए रहेगा। मैहर और अमरपाटन में मिलेंगे लाइसेंस जानकारी के मुताबिक मैहर और अमरपाटन में दो दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इन दोनों दुकानों का कुल आरक्षित मूल्य 25 लाख 16 हजार 489 रुपए रखा गया है। वहीं, आवेदन करने के लिए 10 प्रतिशत यानी 2 लाख 51 हजार 649 रुपए की अमानत राशि तय की गई है।
27 मार्च से शुरु होगी प्रक्रिया टेंडर की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार मैहर में होगी। दोपहर 3:30 बजे से टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर फॉर्म 25 मार्च से 27 मार्च दोपहर 2 बजे तक मिलेंगे। आवेदन जमा करने की आखिरी समय सीमा 27 मार्च दोपहर 3 बजे रखी गई है। जिला आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, वे तय समय के अंदर प्रक्रिया पूरी कर लें। ज्यादा जानकारी के लिए जिला आबकारी कार्यालय मैहर से संपर्क किया जा सकता है।



Source link