भोपाल के लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम की नई मुख्यालय बिल्डिंग में गुरुवार को लोगों ने पानी के लिए प्रदर्शन किया। छोटे बच्चे और महिला-पुरुष कैम्पस में पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान एक महिला तेज गर्मी की वजह से बेहोश भी हो गई। इधर, दामखेड़ा में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। निगम निगम में हिनोतिया आलम के रहवासियों ने यह प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक वे मुख्यालय गेट के सामने ही धरने पर बैठे रहे। उनका कहना था कि हिनोतिया आलम में पिछले चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस वजह से परेशानी बढ़ गई है। निगम अधिकारियों को रोज शिकायत कर रहे हैं। बावजूद पानी की सप्लाई व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई। निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन की देखिए 2 तस्वीरें… अधिकारियों के सामने ही नारेबाजी की
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने निगम अधिकारियों के सामने ही जमकर नारेबाजी की। हंगामे की जानकारी मिलने पर एमआईसी मेंबर जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पानी की समय पर सप्लाई नहीं की गई तो निगम दफ्तर के सामने ही अश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। दामखेड़ा में टोकन सिस्टम और अनियमित समय से बढ़ा गुस्सा
वार्ड-74 में दामखेड़ा स्थित राशन कार्ड की दुकान पर राशन वितरण व्यवस्था को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार 11 मार्च से राशन वितरण प्रारंभ किया गया, लेकिन अब तक वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राशन दुकानदार की सुबह टोकन वितरण और शाम को राशन देने की व्यवस्था है। जिसके कारण जनता को कई दिन तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सुबह 6 बजे से ही लोग भारी धूप में लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। बावजूद कई लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
Source link