रीठी बायपास पर मसूर से भरा ट्रक पलटा: गुजरात से आर रहा था कटनी, चालक को आईं चोट – Katni News

रीठी बायपास पर मसूर से भरा ट्रक पलटा:  गुजरात से आर रहा था कटनी, चालक को आईं चोट – Katni News




कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को रीठी बायपास के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मसूर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें चालक को मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक RJO6 GD7143 गुजरात के गांधीधाम से मसूर लेकर कटनी की ओर आ रहा था। गुरुवार सुबह रीठी बायपास के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढलान पर पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद, आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने मदद की। उन्होंने ट्रक के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पूरी तरह पलट गया था। घायल चालक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।



Source link