बाइक सवार चोर, जिन्होंने चोरी की और फिर बाजार में समान बेचने एक घंटा घूमे।
शहर में बाइक सवार दो चोरों का अनोखा कारनामा सामने आया है। चोरों ने पहले गैरेज के बाहर खड़ी कार से पहिया, स्टेपनी, स्पीकर और प्लेयर चोरी किया, फिर उसे बेचने के लिए करीब एक घंटे तक गुरंदी बाजार में घूमते रहे। जब किसी भी दुकानदार ने सामान खरीदने से इनका
.
घटना रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर की है। यहां अलताफ खान की मोटर गैरेज के बाहर खड़ी इंडिका कार को चोरों ने निशाना बनाया। 22 मार्च की रात गैरेज बंद कर अलताफ घर चले गए थे।
अगले दिन सुबह जब वे लौटे तो कार का एक पहिया गायब था। जांच करने पर पता चला कि कार से स्टेपनी, स्पीकर और प्लेयर भी चोरी हो चुके हैं। कार के नीचे जैक लगा हुआ था, जिससे साफ था कि चोर आराम से पहिया खोलकर ले गए।
बाजार में बेचने पहुंचे, नहीं मिला खरीदार
चोरी के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सामान लेकर गुरंदी बाजार पहुंचे। यहां वे करीब एक घंटे तक चक्कर लगाते रहे और चोरी का सामान बेचने की कोशिश करते रहे, लेकिन किसी दुकानदार ने सामान खरीदने से मना कर दिया।
अलताफ खान ने बताया कि जब उन्होंने नए पहियों के लिए एक व्यापारी से संपर्क किया, तो उसने बताया कि सुबह दो युवक पहिए और स्पीकर लेकर बेचने आए थे, लेकिन शक होने पर किसी ने सौदा नहीं किया।
CCTV के आधार पर तलाश जारी
चोरी का समान बाजार में बेचने के लिए घूमते रहे बाइक सवार चोर। पुलिस इन सीसीटीवी में कैद चोरों की तलाश कर रही है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद रांझी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि CCTV फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

जीसीएफ के खंडहर अपराधियों का बन गया है अड्डा।
खंडहर बन रहे अपराधियों का अड्डा
गोकलपुर के आसपास जीसीएफ फैक्ट्री के खंडहर पड़े मकान अपराधियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां शाम होते ही संदिग्ध युवक इकट्ठा होते हैं, शराब पीते हैं और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
अलताफ ने बताया कि चोरी करने वाले युवक करीब 20 से 22 साल के थे और रेसिंग बाइक पर घूम रहे थे।

कुछ दिनों पहले इस गाडी के भी टायर और बैटरी चुरा ले गए थे चोर।
पहले भी हो चुकी हैं चोरियां
अलताफ के मुताबिक उनके गैरेज के पास स्थित पोल्ट्री फार्म क्षेत्र में पहले भी गाड़ियों को निशाना बनाया जा चुका है। कुछ दिन पहले एक वाहन से बैटरी और टायर चोरी हुए थे।