स्कूलों से सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: कटनी पुलिस ने किया खुलासा, अंधेरे में रेकी कर करते थे वारदात – Katni News

स्कूलों से सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:  कटनी पुलिस ने किया खुलासा, अंधेरे में रेकी कर करते थे वारदात – Katni News




कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शासकीय विद्यालयों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह को पकड़ लिया है। दो मुख्य आरोपियों और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के पास से चोरी के कुल 8 गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद किया गया। आरोपियों ने तीन चोरियों को दिया था अंजाम 16 जनवरी 2026 को आरोपियों ने प्राथमिक शाला अमाड़ी से गैस सिलेंडर चोरी किया। 18 मार्च 2026 को माध्यमिक शाला पौड़ी से दो सिलेंडर चोरी हुए थे। वहीं 21 मार्च 2026 को माध्यमिक शाला भजिया से पांच सिलेंडर गायब हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुखबिर की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने मनोज कुमार उर्फ मन्नू यादव (35 वर्ष, रोशन नगर) और दीपक कुशवाहा (24 वर्ष, खिरहनी) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि वे रात के अंधेरे में ऑटो का इस्तेमाल कर स्कूलों की रेकी करते थे और मौके पर रसोई के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर चुरा लेते थे। चोरी में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त चोरी किए गए 8 सिलेंडरों की अनुमानित कीमत 25 हजार आंकी गई है। दोनों मुख्य आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अपचारी बालक को किशोर न्यायालय, कटनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया और उसे भी जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि जो भी स्कूलों में चोरी या अपराध में शामिल होगा, उसकी पहचान कर उसे कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।



Source link