Vida VX2 Plus का KKR लिमिटेड एडिशन इंडियन मार्केट में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Vida VX2 Plus का KKR लिमिटेड एडिशन इंडियन मार्केट में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत


VIda VX2 Plus के KKR लिमिटेड एडिशन को भारत में लॉन्च किया गया है. हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ साझेदारी में ये स्पेशल एडिशन पेश किया है, जो IPL 2026 सीजन से पहले फैंस के लिए एक आकर्षक पेशकश है.

ये स्टैंडर्ड VX2 प्लस वेरिएंट पर आधारित है, लेकिन इसमें KKR थीम वाली स्टाइलिंग के साथ कुछ अपडेट्स दिए गए हैं. कीमत लगभग ₹1.16 लाख (PM E-Drive सब्सिडी सहित, एक्स-शोरूम) है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से करीब ₹21,000 ज्यादा है. ये सीमित संख्या में उपलब्ध होगा. आइए इसकी डिजाइन से लेकर रेंज तक की डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

ये एडिशन KKR की सिग्नेचर नाइट पर्पल और गोल्ड कलर्स से प्रेरित है. पर्ल ब्लैक बेस कलर पर गोल्डन हाफटोन ग्रेडिएंट और माइक्रो डॉटेड पैटर्न्स दिए गए हैं, जो पूरे बॉडी पैनल्स पर इंटीग्रेट करता है. KKR के तीन IPL खिताबों (2012, 2014, 2024) का प्रतीक तीन अलग-अलग एक्सेंट मार्क्स हैं.

KKR लोगो, लिमिटेड एडिशन बैज और मैचिंग KKR थीम वाला हेलमेट भी साथ में पेश किए गए हैं. डिजाइन युवा और स्पोर्टी है, जिसमें क्लीन सरफेस, स्लीक प्रोफाइल और LED हेडलैंप के साथ इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स शामिल हैं. ये स्टाइलिंग फैंस को आकर्षित करेगी, लेकिन मैकेनिकली कोई बड़ा बदलाव नहीं है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

VX2 प्लस KKR एडिशन स्टैंडर्ड VX2 प्लस के फीचर्स रखता है. इसमें 4.3 इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, USB-A चार्जिंग पोर्ट, सभी LED लाइटिंग और तीन राइडिंग मोड्स (Eco, Ride, Sport) हैं. फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक के साथ अच्छी ब्रेकिंग है. रिमूवेबल बैटरी सिस्टम अपार्टमेंट रहने वालों के लिए सुविधाजनक है.

इसमें KKR थीम्ड एक्सक्लूसिव टच जैसे स्पेशल ग्राफिक्स और बैज शामिल हैं. स्कूटर का वजन और डायमेंशन्स स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं. ये युवा राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें अच्छा स्टोरेज स्पेस और आरामदायक सीटिंग है. टॉप स्पीड 80 kmph तक जाती है.

बैटरी, मोटर और रेंज

ये 3.4 kWh रिमूवेबल बैटरी पैक (दो 1.7 kWh बैटरियां) से लैस है. पावरट्रेन में 6 kW (लगभग 8.04 bhp) पीक पावर वाला डायरेक्ट-ड्राइव परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है. IDC सर्टिफाइड रेंज 142 km है (रियल वर्ल्ड में लगभग 100 km) है और ये 0-40 kmph एक्सेलरेशन सिर्फ 3.1 सेकंड में पूरा करता है. होम चार्जर से फुल चार्ज में करीब 4 घंटे 13 मिनट लगते हैं, जबकि फास्ट चार्जर (पब्लिक नेटवर्क) से 0-80% मात्र 60 मिनट में हो जाता है. बैटरी वारंटी 5 साल तक की है.

ये लिमिटेड एडिशन KKR फैंस के लिए परफेक्ट है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और सस्टेनेबल मोबिलिटी को एक साथ चाहते हैं. उपलब्धता चुनिंदा विडा डीलरशिप्स पर है. अगर आप KKR के दीवाने हैं, तो ये स्कूटर आपकी सवारी को और मजेदार बना देगा. कुल मिलाकर, मैकेनिकल अपडेट्स नहीं हैं, लेकिन विजुअल अपील और कलेक्टर वैल्यू बढ़ गई हैं.



Source link