इंदौर के निपानिया स्थित शिव वाटिका में बुधवार रात सागर समृद्धि बिल्डिंग की महिला इंजीनियर शंपा पाठक पांडे की जान लेने वाले पिता-पुत्र का लसूडिया पुलिस ने दो दिन का रिमांड लिया है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने में बंद मोहनीश अपनी करनी पर रोने लगा। वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा कि उससे गलती हो गई है। पुलिस दो दिन के रिमांड में आरोपियों से पूछताछ करेगी। वहीं उनकी शिनाख्त भी कराएगी। मोहनीश उर्फ मोहित बिगड़ैल प्रवृत्ति का लड़का है। वह अपनी सोशल मीडिया आईडी पर तेज ड्राइविंग और धमकी भरी रील भी पोस्ट करता था, जबकि आरोपी के पास लाइसेंस भी नहीं है। लसूडिया थाने में बंद मोहित उर्फ मोहनीश को अब अपने किए पर पछतावा हो रहा है। वह थाने में मायूस बैठा है। मोहनीश और उसके पिता कुलदीप चौधरी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें दो दिन का रिमांड मिला है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, दोनों से अभी प्रकरण संबंधी मामले में पूछताछ की जानी है। टीआई के मुताबिक- परिवार के नहीं हुए बयान
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, अभी मामले में बिल्डिंग में रहने वाले चौकीदार की पत्नी रेणुका और कुछ लोगों के बयान हुए हैं। अभी मामले में शंपा के पति सौरभ और कुछ अन्य के बयान बाकी हैं। पुलिस के मुताबिक पिता-पुत्र पर काफी मजबूत प्रकरण बनाया जाएगा, ताकि आगे वे कानूनी मामले में राहत न पा सकें। इंस्टाग्राम पर धमकी भरे वीडियो डालता था आरोपी मोहित उर्फ मोहनीश जाट एक्स के नाम से इंस्टाग्राम आईडी है। इस पर वह धमकी भरे वीडियो डालता था। उसने तेज कार चलाने वाले कुछ वीडियो भी इस पर डाले थे। मोहित ने अपने पिता के झगड़े के दौरान अपने दोस्तों को भी विवाद में आने के लिए कॉल किया था, लेकिन उसकी मदद के लिए उस समय कोई नहीं आया। मोहित के पास लाइसेंस भी नहीं है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इंदौर- इंजीनियर को कार से कुचला, VIDEO मध्य प्रदेश के इंदौर में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में एक शख्स ने कार से एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शंपा पाठक पांडे है। वह इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। 13 मार्च को दो बच्चों और पति के साथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। पढ़िए पूरी खबर।
Source link