Last Updated:
rcb new owners wants to have talk with virat kohli: पिछले 18 सीजनों से विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पहचान का सबसे अहम हिस्सा रहे हैं. फ्रेंचाइजी के नए सह-मालिक सत्यन गजवानी भी इस बात को पूरी तरह स्वीकार करते हैं. गजवानी का कहना है कि जैसे ही नए मालिक इस डील पर साइन कर देंगे तो उनकी योजना पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ विस्तृत चर्चा करने की है.
विराट कोहली के साथ बातचीत करना चाहते हैं आरसीबी के नए मालिक.
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को नए मालिक मिल चुके हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर का बोल्ट ग्रुप और अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन की BXPE के कंसोर्टियम ने आरसीबी फ्रेंचाइजी को रिकॉर्ड 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर (16,700 करोड़ रुपये) में खरीदा. इस कंसोर्टियम ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से आरसीबी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी.इसी के साथ आरसीबी आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है. हालांकि, यह डील आईपीएल 2026 के बाद से प्रभावी होगी. टीम ने नए मालिक आर्यमान बिरला, जबकि सह-मालिक सत्यन गजवानी होंगे. इस डील को लेकर टीम के नए सह-मालिक सत्यन गजवानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वह विराट कोहली के साथ टीम को लेकर आगे की रणनीति पर बातचीत करेंगे.
विराट कोहली पिछले 18 सीजनों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहचान का सबसे अहम हिस्सा रहे हैं और नए मालिक सत्यन गजवानी इस बात को पूरी तरह समझते हैं. उनका कहना है कि जैसे ही नए मालिक इस डील पर हस्ताक्षर कर देंगे, उनकी योजना दिग्गज पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ विस्तार से चर्चा करने की है. इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य टीम के भविष्य को लेकर विराट के नजरिए को समझना होगा.
विराट कोहली के साथ बातचीत करना चाहते हैं आरसीबी के नए मालिक.
टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के चेयरमैन गजवानी ने कहा, ‘विराट एक महान खिलाड़ी हैं और उनके साथ पार्टनरशिप करना हमारे लिए गर्व की बात है.’ उन्होंने कहा, ‘सौदा पूरा होने के बाद, हम विराट और उनकी टीम के साथ करीब से बातचीत करेंगे ताकि उनके लक्ष्यों को समझा जा सके. हमारा मकसद साथ मिलकर काम करना है ताकि इससे जुड़े हर व्यक्ति को बड़ी कामयाबी मिल सके.’ गजवानी के इस बयान से यह पता चलता है कि आरसीबी के नए मालिक विराट कोहली के अनुभव और सुझावों को सबसे ज्यादा अहमियत देना चाहते हैं ताकि टीम को अगले स्तर पर ले जाया जा सके.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें