रिपोर्टर: आशीष पांडेय, शिवपुरी
Homemade Biscuit Recipe: अगर आप भी बार-बार बाजार के बिस्किट खाकर बोर हो गए हो और सोच रहे हो कि घर पर कुछ आसान, टेस्टी और बिना झंझट वाला बना लिया जाए, तो ये वाली रेसिपी एकदम आप काम की है. इसमें ना ज्यादा खर्चा है, ना कोई झंझट… और स्वाद ऐसा कि एक बार खाओगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा. गर्मी का टाइम चल रहा है और ऐसे में हल्का-फुल्का खाने का मन करता है. चाय के साथ कुछ कुरकुरा मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. बस उसी के लिए ये घर वाले बिस्किट एकदम फिट बैठते हैं. बच्चे हों, बड़े हों या घर के बुजुर्ग सबको ये पसंद आने वाले हैं.
कैसे बनेंगे ये बिस्किट
सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन ले लो. उसमें आटा डालो और उतनी ही मात्रा में मैदा भी मिला दो. थोड़ा सा सूजी डाल देना, इससे बिस्किट में हल्की खस्ता फील आएगी. अब इसमें घी या तेल डालकर अच्छे से मिक्स करो, इसे ही मोयन देना बोलते हैं. यही चीज बिस्किट को नरम और टेस्टी बनाती है.
अब आपको तय करना है कि मीठे बनाओगे या नमकीन। अगर मीठे चाहिए तो इसमें चीनी या बूरा डाल दो और अगर नमकीन का मन है तो नमक और हल्की सी मिर्च डाल सकते हो. दोनों का तरीका लगभग एक जैसा ही रहता है, बस स्वाद का फर्क होता है. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लोध्यान रखना आटा न ज्यादा टाइट हो और न ज्यादा ढीला. एकदम सही गूंथा हुआ आटा ही अच्छे बिस्किट बनाता है. जब आटा तैयार हो जाए, तो उसे 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दो, ताकि वो सेट हो जाए.
इसके बाद आटे को बेल लो, जैसे रोटी बेलते हैं. अब अगर तुम्हारे पास बिस्किट कटर नहीं है तो टेंशन मत लो. घर में जो मसाले की डिब्बी का ढक्कन होता है, उससे गोल-गोल काट लो. देसी तरीका है और बढ़िया काम करता है. बीच में हल्का सा छेद कर देना, इससे बिस्किट अच्छे से सिकेंगे और और भी खस्ता बनेंगे.
बिस्किट कैसे सेकना है
आप चाहे तो कढ़ाई में धीमी आंच पर तल सकते हो या फिर ओवन है तो उसमें बेक कर लो. धीरे-धीरे जब ये सुनहरे होने लगेंगे ना, तब जो खुशबू आएगी वो पूरे घर में फैल जाएगी. उस टाइम सब लोग खुद ही पूछेंगे- क्या बन रहा है भाई!
खाने में क्या मजा आएगा
जब ये बिस्किट बनकर तैयार हो जाएंगे और तुम पहला पीस मुंह में रखोगे, तो वो धीरे-धीरे घुलने लगेगा. बाहर से हल्का खस्ता और अंदर से नरम… एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन। चाय के साथ खाओगे तो मजा दोगुना हो जाएगा.
सबको आएंगे पसंद
घर के बच्चे तो इसे चट कर जाएंगे, बुजुर्ग आराम से खा पाएंगे क्योंकि ये ज्यादा सख्त नहीं होते और जो जवान लोग हैं, वो तो बोलेंगे- अब बाजार के बिस्किट लाने की जरूरत ही क्या है. सबसे बड़ी बात है कि इसमें कोई केमिकल नहीं, सब कुछ घर का साफ-सुथरा. एक बार बना के रख दो, कई दिनों तक आराम से चलेंगे. तो इस बार जब भी मन करे कुछ अच्छा खाने का, बाजार भागने की जरूरत नहीं है.