Last Updated:
Jabalpur News: जबलपुर में आरोपी ने नाम बदलकर पीड़िता के साथ दरिंगदगी की और उसे शादी का झांसा भी दिया. हद तो यह हो गई कि वह पीड़िता को दूसरे शहरों में भी ले गया और वहां भी अपनी हैवानियत से बाज नहीं आया. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जबलपुर में लव जिहाद के केस आया सामने
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक लव जिहाद का केस सामने आया है, जब राहुल बनकर अब्दुल फराज खान नाम के एक व्यक्ति ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है. बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर अब्दुल फराज खान पिछले एक साल से युवती से दरिंदगी कर रहा था. इसके अलावा आरोपी ने जबलपुर के अलावा दूसरे शहरों में भी ले जाकर युवती से ज्यादती की.
पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता को जब पता चला कि अब्दुल फराज शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है, तो उसने दूरी बना ली. सच्चाई सामने आने के बाद भी अब्दुल अपनी हरकतों से बिल्कुल बाज नहीं आया और उसने युवती द्वारा बात न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल भी करने लगा.
पीड़िता के द्वारा बताया गया है कि जब जान से मारने की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से वह परेशान हो गई, तो उसने आत्महत्या का मन बनाया था. कुछ वकीलों के संपर्क में आने पर, उन्होंने पीड़िता को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. इसके बाद पीड़िता ने जबलपुर के ओमती पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई.
पीड़िता ने अब्दुल फराज पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में राहुल और अब्दुल फराज खान पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. इसमें उसने अंतरंग पलों के वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देने का भी जिक्र किया है. शिकायत में उसने नशीली वस्तु खिलाकर ज्यादती करने का उल्लेख किया है.
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुराना बस स्टैंड निवासी आरोपी अब्दुल फराज खान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस कई एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है और यह देख रही है कि आरोपी ने पीड़िता के अलावा तो और किसी महिला को अपना शिकार नहीं बनाया है.