अशोकनगर में 7 साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य: चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ले गया, पुलिस ने दो घंटे में पकड़ा – Ashoknagar News

अशोकनगर में 7 साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य:  चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ले गया, पुलिस ने दो घंटे में पकड़ा – Ashoknagar News




अशोकनगर जिले के कचनार थाना क्षेत्र में एक 7 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। आरोपी ने चॉकलेट का लालच देकर बच्चे को अपने साथ ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बच्चे की मां उसे गांव के माता मंदिर में पूजा के लिए ले गई थी। मां मंदिर के अंदर पूजा कर रही थी, जबकि बच्चा बाहर खेल रहा था। पूजा के बाद जब मां बाहर आई तो बच्चा वहां नहीं मिला। थोड़ी देर बाद 7 वर्षीय बच्चा रोते हुए घर आया और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। मंदिर के पीछे नाले में ले गया था आरोपी
बच्चे ने बताया कि गांव का शिवचरण उसे चॉकलेट और पैसों का लालच देकर मंदिर के पीछे नाले में ले गया और वहां उसके साथ जबरन लैंगिक शोषण किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अशोकनगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उप निरीक्षक पूनम सेलर ने एक टीम गठित की और मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी शिवचरण कुशवाह (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय द्वारा जेआर (जुडिशियल रिमांड) स्वीकृत करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।



Source link