उज्जैन में सिलेंडर की डिलेवरी होते ही चोरी हुआ: घर के अंदर से उठा लगे दो बदमाश, चोरी का VIDEO आया सामने – Ujjain News

उज्जैन में सिलेंडर की डिलेवरी होते ही चोरी हुआ:  घर के अंदर से उठा लगे दो बदमाश, चोरी का VIDEO आया सामने – Ujjain News


देश में गैस सिलेंडर को लेकर चल रही मारामारी के बीच अब दिनदहाड़े सिलेंडर की चोरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला नागदा से सामने आया है, जहां बदमाश घर में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

.

नागदा के राजीव कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार को अतीक अहमद के घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। अतीक ने बताया कि दोपहर के समय परिवार के सदस्य घर के कामों में व्यस्त थे। उसी दिन सिलेंडर घर आया था। दोपहर करीब 1.30 बजे सिलेंडर घर पहुंच गया था। जिसे पहले कमरे में रखा गया था। इस दौरान घर के सभी सदस्य मकान की पहली मंजिल पर थे। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और कमरे में रखा सिलेंडर उठाकर बाइक पर ले गया। इस दौरान उसके उसके साथ एक अन्य युवक भी सिलेंडर पकड़े हुए नजर आ रहा है। परिवार वालों को दोपहर करीब 3.30 बजे इस घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर एक व्यक्ति सिलेंडर चुराने के बाद इस अपने साथी की मदद से बाइक से ले जाता नजर आया है। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

देखिए गैस सिलेंडर चोरी की तस्वीरें…

घर के अंदर घुसा युवक और सिलेंडर उठा ले गया।

सीसीटीवी में बाइक से सिलेंडर ले जाते चोर।

सीसीटीवी में बाइक से सिलेंडर ले जाते चोर।

ये खबर पढ़ें..

रेसिंग बाइक से आए चोर कार पहिया चुराया

शहर में बाइक सवार दो चोरों का अनोखा कारनामा सामने आया है। चोरों ने पहले गैरेज के बाहर खड़ी कार से पहिया, स्टेपनी, स्पीकर और प्लेयर चोरी किया, फिर उसे बेचने के लिए करीब एक घंटे तक गुरंदी बाजार में घूमते रहे। जब किसी भी दुकानदार ने सामान खरीदने से इनकार कर दिया तो दोनों फरार हो गए। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।ये खबर भी पढ़ें



Source link