केरपानी में घर से चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: 1.5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, अन्य चोरियों पर पूछताछ जारी – Burhanpur (MP) News

केरपानी में घर से चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:  1.5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, अन्य चोरियों पर पूछताछ जारी – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर जिले की नेपानगर थाने की पुलिस चौकी नावरा ने केरपानी गांव में घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1.5 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। 24 मार्च 2026 को फरियादी विजय, निवासी ग्राम केरपानी, ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि वह अपने परिवार के साथ बाजार गया था। घर लौटने पर उसने देखा कि पेटी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने की झुमकी, चांदी की पायजेब और चांदी की चेन गायब थी। चोरी हुए जेवरात की कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए थी। शिकायत के बाद, पुलिस ने धारा 305(a) और 331(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नावरा चौकी प्रभारी उनि हेमेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने संदिग्ध आमीन पिता बरकत और रमजान पिता मोहम्मद, दोनों निवासी ग्राम केरपानी, को पूछताछ के लिए बुलाया। जेवरात चोरी करना कबूल किया गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की गई सोने की झुमकी, चांदी की पायजेब और चांदी की चेन बरामद की गई, जिनकी कुल कीमत 1.5 लाख रुपए है। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नावरा हेमेन्द्र सिंह चौहान के साथ प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, दीपक राजपूत, सुभाष मोरे और आरक्षक संदीप वानखेड़े शामिल रहे।



Source link