झाबुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलीडोज में अज्ञात बदमाशों ने एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को कार्तिक हटीला के घर के बरामदे से उनकी होंडा शाइन बाइक (MP 45 MM 1885) चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। बेखौफ बदमाशों ने पहले घर की बाउंड्री में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बाइक की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की सांकल और गाड़ी का लॉक तोड़कर बाइक अपने साथ ले गए। वाहन मालिक ने सुबह शिकायत दर्ज कराई चोरी की इस घटना का खुलासा आज सुबह तब हुआ, जब वाहन मालिक कार्तिक हटीला सोकर उठे और बाहर आए। बरामदे से अपनी बाइक गायब देख वह चौंक गए। मौके पर केवल टूटा हुआ ताला और सांकल पड़ी मिली। पीड़ित ने तत्काल इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश के साथ-साथ चोरी हुई बाइक की खोजबीन शुरू कर दी है।
Source link