इंदौर के शिव वाटिका टाउनशिप में इंजीनियर महिला पर कार चढ़ाकर मौत के घाट उतारने वाले पिता-पुत्र से पुलिस की पूछताछ जारी है। इस मामले में एक और बात निकलकर सामने आई है कि आरोपी बेटा तीन महीने पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था। दिसंबर माह में ही पुलिस ने उसे पकड़ा था और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की थी। दरअसल, पुलिस ने उसे कार पर लाल बत्ती लगाकर घूमते हुए पकड़ा था। तब पुलिस ने उसके पिता को भी थाने बुलाया था और दोनों को समझाइश देते हुए कार्रवाई भी की थी। लसूडिया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि आरोपी कुलदीप और मोहनीश दो दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। दिसंबर महीने में एंडेवर कार में लाल बत्ती लगाकर वह घूम रहा था। तभी मोहनीश को बीट 78 ने रोका था और उसे पकड़कर थाने लेकर आए थे। उस वक्त वह नाबालिग था, इस वजह से उसके पिता को भी थाने बुलवाया गया था। दोनों को मामले में समझाइश दी गई थी और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई थी। बेटे ने कार से महिला कर्मचारी और शंपा पांडे को रौंदा था शिव वाटिका टाउनशिप की सागर श्री एन्क्लेव बिल्डिंग में कुलदीप चौधरी ने अपना पेंटहाउस Airbnb को किराए पर दे रखा है। यहां रोज नए लोग आते थे। इस बात को लेकर रहवासियों को आपत्ति थी, जिसे लेकर विवाद हो गया था। बुधवार को रहवासियों ने उनके फ्लैट की लाइट बंद कर दी थी। यह देखकर कुलदीप चौधरी नीचे आया और उसने रहवासियों के फ्लैट की लाइट बंद कर दी। इस बात को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद बेटा मोहित उर्फ मोहनीश चौधरी कार लेकर आया। पहले वहां रहने वाली महिला कर्मचारी और फिर शंपा पांडे को टक्कर मार दी। शंपा को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पूरी वारदात बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जो दो दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस पेंटहाउस की वैधता के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इंदौर- इंजीनियर को कार से कुचला, VIDEO मध्य प्रदेश के इंदौर में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में एक शख्स ने कार से एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शंपा पाठक पांडे है। वह इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। 13 मार्च को दो बच्चों और पति के साथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। पढ़िए पूरी खबर।
Source link