शिवपुरी में 150 रुपए के विवाद में हत्या: आलू के भाड़े को लेकर झगड़ा, चचेरे भाई पर चाकू से वार; आरोपी गिरफ्तार – Shivpuri News

शिवपुरी में 150 रुपए के विवाद में हत्या:  आलू के भाड़े को लेकर झगड़ा, चचेरे भाई पर चाकू से वार; आरोपी गिरफ्तार – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 150 रुपए के विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक माधो आदिवासी और आरोपी रमेश आदिवासी चचेरे भाई थे। दोनों आगरा में आलू खोदने की मजदूरी कर गांव लौटे थे। 23 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे रमेश ने माधो से आलू मांगे, जिस पर माधो ने 150 रुपए भाड़ा देने की बात कही। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। चाकू से किया हमला, मौके पर मौत विवाद के दौरान आरोपी रमेश ने कमर से चाकू निकालकर माधो के पेट में वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और जंगलों में ठिकाने बदलता रहा। पुलिस ने गांव पटेवरी और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी 27 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पाडरखेड़ा रेलवे स्टेशन पर भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद यादव के अनुसार आरोपी रमेश पिता कारे आदिवासी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया है।



Source link