Last Updated:
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा पर गुड़ का दान करना बेहद शुभ और फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं. गुड़ के दान से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं.
उज्जैन. हिंदू पंचांग में चैत्र मास को धर्म, दान और पुण्य का सबसे पवित्र समय माना गया है और इस महीने की पूर्णिमा का महत्व तो और भी बढ़ जाता है. यह तिथि बेहद शुभ और फलदायी मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. चैत्र पूर्णिमा न केवल आध्यात्मिक उन्नति बल्कि भाग्य को मजबूत करने और आर्थिक स्थिति सुधारने का भी सुनहरा अवसर देती है. खास बात यह है कि इस बार यह तिथि बेहद शुभ संयोग में आ रही है, जिससे इसका प्रभाव कई गुना बढ़ गया है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दिन किए गए दान-पुण्य का फल जल्दी और कई गुना अधिक मिलता है. यदि इस अवसर पर चार विशेष वस्तुओं का दान किया जाए, तो जीवन के कष्ट दूर हो सकते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खुल सकता है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत एक अप्रैल को सुबह 07 बजकर 06 मिनट लगभग पर होगी और समापन अगले दिन यानी दो अप्रैल को सुबह 07 बजकर 41 मिनट लगभग पर होगा. ऐसे में दो अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाएगी. इस दिन चंद्रोदय शाम 07 बजकर 02 मिनट पर होगा.
जरूर करें इन चार चीजों का दान
दूध का दान- चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर दूध का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक तंगी दूर होती है. दूध का दान एक सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय है, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में बरकत का आगमन होता है.
वस्त्र का दान- चैत्र पूर्णिमा के दिन वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन जरूरतमंदों को कपड़े दान करने से न सिर्फ पुण्य मिलता है बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है. मान्यता है कि ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है.
अन्न का दान- शास्त्रों में अन्नदान को सबसे बड़ा दान बताया गया है. चैत्र पूर्णिमा के दिन अन्न का दान करने से घर में कभी कमी नहीं रहती और सुख-समृद्धि बनी रहती है. मान्यता है कि इससे व्यक्ति की प्रतिष्ठा भी बढ़ती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यह दान बेहद पुण्यदायी माना गया है.
गुड़ का दान- चैत्र पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना बेहद शुभ और फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. गुड़ का दान करने से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है और जीवन खुशहाल बनता है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.