दतिया में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार चल रहे दो उम्रकैदियों को कोतवाली पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। पकड़े गए आरोपियों में सकूर खान (निवासी बासन का पुरा) और उसका बेटा फईम खान (निवासी सदर) शामिल हैं। दोनों को कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोनों आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर आए थे, लेकिन तय समय पर वापस जेल नहीं लौटे। इसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए और पुलिस ने इनाम घोषित किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी इलाके में ही छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली और बसई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यूपी तक जुड़ा है आपराधिक रिकॉर्ड बताया गया है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड दतिया के अलावा उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से भी जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया।
Source link